News Addaa WhatsApp Group

शांति और सौहार्द का संदेश: तरयासुजान थाने में धर्म गुरुओं संग बैठक प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी ने दिए सख्त निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 26, 2025  |  4:48 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शांति और सौहार्द का संदेश: तरयासुजान थाने में धर्म गुरुओं संग बैठक प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी ने दिए सख्त निर्देश

 

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। मंगलवार को तरयासुजान थाना परिसर में आगामी बारावफात और महावीरी डोल मेला को लेकर धर्म गुरुओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह और चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ने त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिशा-निर्देश साझा किए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह ने धर्म गुरुओं कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांति और मर्यादा में रहकर मनाना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने चेतावनी दी—
“यदि किसी ने भड़काऊ बयानबाजी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करने में तनिक भी देर नहीं करेगी।”

चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा की सजगता :

बैठक में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ने कहा कि पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने धर्म गुरुओं से अफवाहों से बचने और तुरंत प्रशासन से संपर्क साधने की अपील की।
उनका कहना था—
“वरिष्ठ अधिकारियों की गाइडलाइन में होने वाले आयोजन सराहनीय होते हैं। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में पुलिस दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करेगी।”

धर्म गुरुओं का भरोसा और पुलिस की तैयारी :

बैठक में उपस्थित धर्म गुरुओं ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि त्योहारों और मेलों को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

संबंधित खबरें
कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग
कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग

कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने…

विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking