News Addaa WhatsApp Group Join करें

खनन विभाग का बड़ा एक्शन: मई में 53 वाहनों पर कार्रवाई, 26 लाख से अधिक जुर्माना; अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 9, 2026  |  3:22 PM

1,064 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खनन विभाग का बड़ा एक्शन: मई में 53 वाहनों पर कार्रवाई, 26 लाख से अधिक जुर्माना; अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए खनन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान ने मई माह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग ने रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए पूरे माह में 53 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की, जिससे अवैध खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार मई माह में की गई कार्रवाइयों के दौरान कुल 26 लाख 19 हजार 560 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 22 लाख 99 हजार 590 रुपये की धनराशि सरकारी कोष में जमा कराई गई। राजस्व वसूली और प्रवर्तन की दृष्टि से यह उपलब्धि जिले के लिए एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मानी जा रही है।
जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले में प्रवेश करने वाले प्रमुख इंट्री प्वाइंट्स पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा गठित टास्क फोर्स टीम भी लगातार सक्रिय है और संदिग्ध वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई कर रही है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

उन्होंने बताया कि विभाग की सतर्कता का ही परिणाम है कि अवैध परिवहन के मामलों में लगातार कमी आ रही है और सरकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि खनिज संसाधनों के संरक्षण और पारदर्शी व्यवस्था को सुनिश्चित करना भी है।

इसी क्रम में 8 जून को अवैध बालू लदे एक टिपर वाहन को पकड़कर थाना सेवरही के सुपुर्द किया गया, जबकि एक अन्य वाहन से 57 हजार 250 रुपये का ऑनलाइन चालान जमा कराया गया। विभाग की यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि अवैध खनन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

खनन अधिकारी की जनता और वाहन स्वामियों से अपील

जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने जनपद के वाहन स्वामियों, परिवहनकर्ताओं और खनन कारोबार से जुड़े लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना वैध ई-रवन्ना, परमिट अथवा निर्धारित दस्तावेजों के किसी भी प्रकार का खनिज परिवहन न करें। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, लेकिन अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध खनन या अवैध परिवहन की सूचना मिले तो आमजन इसकी जानकारी प्रशासन और खनन विभाग को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई कर सरकारी राजस्व की क्षति को रोका जा सके।

अंत में जिला खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध चल रहा अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking