News Addaa WhatsApp Group Join करें

भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 14, 2026  |  7:43 PM

167 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती WhatsApp

हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित एस.बी. लॉन में मां भगवती के भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवती मानव कल्याण संगठन, जिला शाखा कुशीनगर द्वारा आयोजित जिलास्तरीय मासिक महाआरती में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां भगवती की आराधना की और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प लिया।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मासिक महाआरती प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को आयोजित की जाती है। यह कार्यक्रम संगठन के संस्थापक शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों एवं नेपाल तक नियमित रूप से संचालित हो रहा है।महाआरती कार्यक्रम में देवरिया के संगठन अध्यक्ष कुबेरनाथ मल्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अजय सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।संगठन के जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्यासागर सिंह, महिला जिला अध्यक्ष मीरा राय, मनोज मद्धेशिया,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सिंह, कमलेश, विद्यावती, छाया, इंद्रासन, रामराज, हेमंत, अरविंद वर्मा तथा विमल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान बनाना है। लोगों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों तथा ऋषि-मुनियों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे समाज में नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हो सके।संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव एवं घर-घर पहुंचकर निःशुल्क मां भगवती की एक घंटे की आरती, पांच घंटे तथा 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन कराते हैं। इन आयोजनों के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की।महाआरती के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज कल्याण, राष्ट्र उत्थान और विश्व शांति की कामना की गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking