News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु,जयकारों से गूँज उठा पूरा पांडाल

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 22, 2025  |  7:15 PM

264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु,जयकारों से गूँज उठा पूरा पांडाल
  • मंसूरगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म की कथा को सुनकर भक्त जन भाव विभोर हो गए
  • नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की संगीत पर झूम उठे श्रद्धालु और श्रीकृष्ण भगवान के जयकारों से गूंज उठा पूरा पांडाल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा मंसूरगंज में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और लड्डू गोपाल पूजन के चौथे दिन व्यास बने पंडित रविशंकर महराज गुरू भाई ने वामन अवतार, श्रीराम कथा सहित श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई I इस दौरान झाँकियों के संग नंद के घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की गीत सहित श्रीकृष्ण भगवान के जयकारों से पूरा पांडाल जहाँ गुंजायमान रहा I वहीं श्रद्धालु भक्त जन भाव विभोर हो झूम उठे I

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ज्ञात हो ? कि 22 मार्च शनिवार को विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा मंसूरगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग को सुन कर प्रमुख यजमान सहित श्रोतागण झूमने और नाचने लगे I व्यास पंडित रविशंकर महराज गुरू भाई ने भगवान विष्णु के दसवें अवतार वावन भगवान की कथा में बताया कि भगवान वामन ने राजा बलि के सौवें यज्ञ में पहुँच कर दान में महज सिर्फ तीन ही पग को मांगे थे I पहले पग में राजा बलि के मन को नापते हुए दूसरे पग में संपूर्ण सृष्टि यानी राजा बलि के धन संपदा को ही नाप दिया I परंतु जब तीसरे पग पग की बारी आई तो उस समय राजा बलि भी आश्चर्य चकित होकर मूक दर्शक हो गए I और राजा बलि को अपना सर भी अर्पित कर देने की बात कही I इस प्रकार से राजा बलि ने वामन भगवान को अपना तन, मन, और धन को भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया I आगे इन्होंने श्रीराम कथा का वर्णन करते हुए कहा I कि मनुष्य को प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र का अनुसरण करने की आवश्यकता है I कथा के दौरान श्रीरामचरित मानस के दोहों सहित चौपाइयों का भी संक्षिप्त में वर्णन करते हुए उसके सार को भी बताया गया I तथा भजन व गायन के बीच भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उद्देश्य भी बताया गया I

इस दौरान प्रमुख यजमान आशा गुप्ता, मुक्ति नाथ गुप्ता,विशुत्र गुप्ता, विशान्त गुप्ता, प्रमहंस उपाध्याय, जयप्रकाश दूबे, पारस नाथ गुप्ता, उमेश दूबे, शेतभान दूबे, बैजनाथ सिंह, धर्मेन्द्र मद्धेशिया, पदमाकर उपाध्याय, बाँके लाल, संदेश पटेल, अमरनाथ विश्वकर्मा सहित आदि ग्रामीणों संग महिलाएं उपस्थित रही I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking