News Addaa WhatsApp Group Join करें

शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 30, 2025  |  6:55 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया खास में स्थित काली माता मंदिर के परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए रविवार को श्रद्धालुओं ने सुबह कलश यात्रा निकाली । कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।जय श्रीराम जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया ।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

कलश यात्रा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मन्दिर परिसर में एकत्रित हुए । भव्य कलश यात्रा सुबह 10 बजे से निकाली गई।1001 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर आगे आगे चल रही थी। टैक्टर ट्राली, जीप, हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र ही गूंज उठा । कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर सिकटिया , बरवापट्टी , मुहम्मदा , घोसीपुर, दुबौली, कौवाटार, गजहड़िया, बनटोलवा, गड़ेरीपटृटी भ्रमण के बाद छोटी गंडक नदी गड़ेरीपट्टी स्थित राम जानकी मंदिर के पास घाट पर पहुंची ।वहां यज्ञाचार्य पं राघवेन्द्र मिश्र सहित यज्ञाचार्यो की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया । पुनः कलश यात्रा मंदिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची । यहां विधि विधान से यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कराया गया । समाजसेवी द्वारा जगह जगह जलपान का भी आयोजन किया गया था। प्रधान जमुना सागर सिंह एवं यज्ञ कर्ता बैकुण्ठ दास ने बताया कि रात्री में रामलीला का मंचन होगा तथा दिन में व्यास विरेन्द्र तिवारी का प्रवचन होगा ।

कलश यात्रा में यजमान शितल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान अशोक सिंह, अनिरुद्ध सिंह उर्फ गड्डे सिंह, पं अश्वनी दुबे, पं नवनीत दुबे, आदित्य तिवारी, पं गंगेश पाण्डेय,पं गौरव चतुर्वेदी ,पं नन्हे पाण्डेय,रविन्द्र कुशवाहा, सीटू गुप्ता, संजय कुशवाहा , राम संजीव सिंह, मनीष मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप कुशवाहा, रामप्रताप सिंह, जगदीश चौधरी,
एसपी सिंह, सुरेश सिंह, धर्मेन्द्र प्रजापति, जनार्दन मिश्र, मकसुदन सिंह उर्फ मुन्ना, सत्यजीत सिंह, रमाकांत सिंह, दीनानाथ मिश्र, रामरचन सिंह , प्रभु यादव , बालगोविंद चौधरी सहित आदि लोग एवं मुकामी पुलिस मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking