News Addaa WhatsApp Group

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भीड़

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Apr 3, 2025  |  7:06 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भीड़
  • न्याय पंचायत पड़खोरी में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है I अपनी मन्नतों को मान कर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु माँ सम्मे स्थान का परिक्रमा कर रहे हैं I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो, कि विकास खंड कप्तानगंज के न्याय पंचायत पड़खोरी में स्थित माता सम्मे स्थान मन्दिर परिसर में ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से जन कल्याण हेतु नवरात्रि के पावन पर्व पर बीते 29 मार्च शनिवार को भब्य कलश व शोभा यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ I इस महायज्ञ में अन्य विद्धवानों संग आचार्य अभिषेक उपाध्याय द्वारा अपने वैदिक मंत्रों के बीच प्रमुख यजमान सपत्नी तूफानी निषाद एवं सपत्नी रामरुप सिंह के जरिए हवन व पूजन अर्चन को कराते हुए महायज्ञ को पूर्ण कराने का कार्य किया जा रहा है I महायज्ञ में दिन में जहाँ टुनटुन उर्फ हलचल महराज द्वारा कथा के माध्यम से ज्ञान की गंगा बहाई जा रही है I वहीं रात्रिकालीन समय में अयोध्या की मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है I जिसे देख उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं I इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 07 अप्रैल सोमवार को हवन व पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ संपन्न होना तय है I

आयोजक मंडल के रामसूचित दास, कृष्णमुरारी सिंह, प्रधान रविंद्र यादव, महेश प्रसाद, साहेबजादा सिंह, वशिष्ठ सिंह, दुर्गा सिंह, गोली सिंह, रामभवन शर्मा, गुड्डू कन्नौजिया, विवेक गौण, अखिलेश निषाद, कंचन निषाद, रुदल सिंह, मुन्ना सिंह, महेंद्र सिंह, बिरेंद्र निषाद,भरत सिंह, सहित आदि ग्रामीणों संग क्षेत्रीय लोग महायज्ञ को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking