कुशीनगर । जनता की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा पूर्व में ही सभी जांच अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों व प्रार्थना-पत्रों की जांच 24 घंटे के भीतर पूर्ण करते हुए आवेदकों से उनके घर जाकर मुलाकात करें और तथ्यों के आधार पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए आज दिनांक 18.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा द्वारा अर्दली रूम आयोजित किया गया। बैठक में कई जांच अधिकारियों द्वारा निर्देशों के प्रति लापरवाही बरतने पर एएसपी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।
एएसपी ने समय से कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसी भी प्रकार की देरी सीधे जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही का आधार बनेगी। साथ ही उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24 घंटे के अंदर सभी लंबित प्रार्थना-पत्रों की जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, आवेदकों से उनके घर जाकर बातचीत करें और प्रत्येक शिकायत का वास्तविकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास ही पुलिस की कार्यक्षमता का आधार है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही सीधे तौर पर जनहित को प्रभावित करती है और इसे सख्ती से रोका जाएगा।
कुशीनगर पुलिस अब शिकायत निस्तारण व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…
बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…
पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…