News Addaa WhatsApp Group

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है :- खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 30, 2025  |  6:52 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है :- खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार
  • प्राथमिक विद्यालय बनकटा में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह

बोदरवार/कुशीनगर। शिक्षक समाज का दर्पण होता है I वह कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है I अपने सेवा काल में रहते हुए भी शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करते हुए अपने अनुभव के आधार पर समाज के लोगों को भी नई दिशा देने का काम करता है I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो, कि 30 मार्च रविवार को विकास खंड मोतीचक के प्राथमिक विद्यालय बनकटा के प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार ने उक्त बातों को कही I इन्होंने कहा कि बच्चे जहाँ राष्ट्र की धरोहर होते हैं वहीं शिक्षक भी राष्ट्र का प्रहरी होता है I बच्चों को सवारने के साथ ही साथ भविष्य की नई राह दिखाने वाले को ही शिक्षक कहा जाता है I शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं I समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक केदार नाथ शुक्ल थे I और माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया I कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र शुक्ला को खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया I समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासंघ के व्लाक अध्यक्ष श्रीधर पाण्डेय द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्वस्थ रहने की कामना की गई I कार्यक्रम की अध्यक्षता सच्चिदानंद पाण्डेय ने किया I और संचालन त्रिपुरारी मिश्रा एवं रामाश्रय कुशवाहा ने किया I कार्यक्रम को राजेंद्र कुमार सिंह, मोलई प्रसाद प्रजापति, अक्षैवर शर्मा, संजय जयसवाल, विपिन कुमार सिंह, मार्कण्डेनाथ त्रिपाठी, सुधीर कुमार उपाध्याय ने भी संबोधित किया I

इस अवसर पर दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा, राधेश्याम प्रसाद, रजवंत सिंह, विनय कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, ब्रह्मदेव शुक्ला, वालगोबिंद सिंह, घनश्याम सैनी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, दिवाकर दूबे, यशवंत यादव, नितेश कुमार राय, बृजेश कुमार, गिरिजेश द्विवेदी, सरस्वती देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking