हाटा/कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र के चकिया निवासी पूर्व शिक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी पं इंद्रासन तिवारी की 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
स्व तिवारी एक हफ्ते से अस्वस्थ थे रविवार की देर रात उनकी हृदयगति रुकने से निधन हो गया।स्व इंद्रासन तिवारी हाटा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरा कपूर से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होकर समाज में गरीबों की मदद करते रहे।उनके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
उनके निधन की सूचना पर विधायक मोहन वर्मा, नपाध्यक्ष रामानंद सिंह, सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप समाज सेवी संतोष मिश्रा, अविनाश मिश्र , नंदकिशोर नाथानी सहित अन्य गणमान्य लोग शोक व्यक्त किया।स्व तिवारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…
डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…