रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | सावन मास के प्रथम सोमवार को माता धर्मसमधा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, अमवा धाम, उर्दहा शिव मंदिर तथा श्री सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में स्थापित भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग पर शिव भक्तों ने जल चढ़ाकर अपने सुख समृद्धि की कामना की ।सावन महिने के इस सोमवार को क्षेत्र के सभी मंदिरों में भगवान शिव की जलाभिषेक के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। सुबह से ही शिव भक्त विल्वपत्र ( बेलपत्र), भांग- धतूर, पुष्प और जल पात्र में लिए शिव को जलाभिषेक एवं दर्शन करने हेतु कतारबद्ध खड़े दिखे।मंदिरों में भारी भीड़ रही।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…