News Addaa WhatsApp Group Join करें

हर महादेव की जयघोष से गूंजता रहा शिवालय 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 8, 2024  |  7:26 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हर महादेव की जयघोष से गूंजता रहा शिवालय  WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को क्षेत्र के सभी शिवालय हर हर महादेव के जयघोष एवं घंटा की ध्वनि से गूंजते रहे। देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने एवं दर्शन के लिए पूरी आस्था के साथ शिव भक्त बेलपत्र ,भांग,धतूरे,पुष्प और जल से भरा पात्र हाथों में लिए मंदिरों के सामने भोर से ही कतारबद्ध खड़े थे।मंदिर परिसर में आराधना के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। इस पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा शिवजी की बारात भी निकाली गई थी।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर अमवा, कुसम्हां रोड स्थित उर्दहा शिव मंदिर,लगड़ा बाबा के तपोभूमि छठ माई के पोखरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, धर्मसमधा मंदिर, सनातन विश्व दर्शन मंदिर परिसर अन्तर्गत शिवमंदिर, उर्दहा कपरबथवा बाबा शिवमंदिर, कुसम्हां, स्थानीय थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, पपउर, मांडेराय, बनहवा एवं प्राचीन शिव मंदिर मोरवन घुरहुछपरा ,रामकोला बिजली हैडिल स्थित शिवमंदिर समेत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित तमाम शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रही।वहा एक दिन पूर्व से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन कर शिव भक्तों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया। मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking