News Addaa WhatsApp Group Join करें

जन्मदिन पर शिवम ने माता -पिता संग किया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2023  |  5:16 PM

485 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जन्मदिन पर शिवम ने माता -पिता संग किया पौधरोपण
कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से प्रेरित होकर कक्षा 8वीं के विद्यार्थी लाडले शिवम चौधरी ने नयी दिशा से जुड़ी शिक्षिका मधुलिका पूजा के देख रेख में अपनी मां ममता चौधरी व पिता प्रमोद चौधरी के साथ जन्मदिन पर पौधरोपण किया। 
शिवम ने कहा कि हमें पढ़ाया जाता है कि पौधों से आक्सीजन मिलता है इसलिए पौधे लगाने और बचाने चाहिए लेकिन ये देखकर और भी अच्छा लगा कि एक संस्था भी है जो जन्मदिन पर लोगों से पौधरोपण करवा रही। इस संस्था से जुड़कर और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाकर मुझे अच्छा लग रहा। शिवम ने बताया कि वो पौधरोपण करते अपनी फोटो अपने मित्रों और रिश्तेदारों को भी भेजेगा और उनसे भी पौधा लगाने को कहेगा।
शिवम के माता पिता ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नयी दिशा द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए पौधा व गमला लेकर पहुंची मधुलिका पूजा का स्वागत किया व धन्यवाद दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking