खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के नदी पार बसे शिवपुर गांव निवासी 20 वर्षीय मोबिन अंसारी (उर्फ बिल्लू), पुत्र नैमुल अंसारी का शव गुरुवार को एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों सहित प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बरामद हो गया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2026 को मोबिन अपने पिता और दो भाइयों के साथ खेत में खाद डालने गए थे। खेत से लौटते समय रास्ते में पड़ने वाले छोटे नाले को पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगे। यह दर्दनाक हादसा उनके पिता और दोनों भाइयों के सामने हुआ। पिता और भाइयों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके और मोबिन पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग, नाविक, गोताखोर और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तीन दिनों तक नदी में लगातार चले सर्च अभियान के बाद मोबिन का शव डूबने वाले स्थान से लगभग 4 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। प्रशासन ग्रामीण एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से तीसरे दिन शव बरामद किया जा सका।शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे शिवपुर गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…