कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने वाले 62 डीजे संचालकों के विरुद्ध विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से जिले के डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के महत्वपूर्ण निर्णय तथा माननीय उच्च न्यायालय के वर्ष 2017 के आदेश के अनुपालन में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में डीजे संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालित करने के निर्देश दिए थे। सभी संचालकों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे।
इसके बावजूद मोहर्रम के दौरान कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी करते हुए निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि में डीजे बजाए जाने की शिकायतें मिलीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल अभियान चलाकर संबंधित संचालकों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 126(2), 223बी, 292, 293, ध्वनि प्रदूषण नियम-2000 की धारा 6(1) तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 की धारा 15(1) के तहत मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
कार्रवाई के दौरान कोतवाली पडरौना, रविन्द्र नगर, जटहां बाजार, तुर्कपट्टी, कसया, कोतवाली हाटा, कप्तानगंज, अहिरौली बाजार, पटहेरवा, विशुनपुरा, बरवापट्टी, तमकुहीराज, चौरा खास, तरया सुजान, सेवरही, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, हनुमानगंज और रामकोला सहित जिले के 19 थाना क्षेत्रों में कुल 62 डीजे संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए। सबसे अधिक 13 मुकदमे कसया थाना क्षेत्र में दर्ज हुए, जबकि तमकुहीराज और पटहेरवा में पांच-पांच, कोतवाली हाटा, कप्तानगंज और तरया सुजान में चार-चार संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसपी कुशीनगर केशव कुमार का संदेश !
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाकर आमजन की शांति भंग करने या न्यायालय एवं शासन के निर्देशों की अवहेलना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
कुशीनगर पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई को ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून का पालन कराने के लिए जनपद में आगे भी लगातार अभियान चलाए जाएंगे, ताकि आमजन को शांत एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
नोट :इस वाक्स को रंगीन अवश्य करे,साथ ही कोई काल्पनिक फोटो अवश्य लगा ले।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…