पंडरौना/कुशीनगर । श्रवण मास में रविवार को सिद्धनाथ बाबा (सिधुआ स्थान) पर मोदनवाल समाज सेवा सोसायटी पडरौना के तरफ से लोगों ने विशेष पूजन-अर्चन की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सिधुआ बाबा से मनौती मांगी। वार्षिक पूजन समारोह अध्यक्ष श्याम बाबू मोदनवाल, की देखरेख में शुरू हुई। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ पूजन-अर्चन दोपहर दो बजे भंडारा के साथ समाप्त हुआ। अंत में आयोजक मंडल की ओर सभी श्रद्धालु महिला व पुरुषों के प्रति आभार जताया गया। इस मौके पर काफी संख्या में मोदनवाल समाज मौजूद रहे।
दूसरी तरफ श्रवण मास में रविवार को सिद्धनाथ बाबा (सिधुआ स्थान) पर वैश्य हलवाई (मोदनवाल) समाज के लोगों ने विशेष पूजन-अर्चन की।श्रद्धालुओं ने सिधुआ बाबा से मनौती मांगी। इसके बाद विशाल भंडारा का आयोजन कर लाखों लोगों को प्रसाद वितरण किया। वार्षिक पूजन समारोह अध्यक्ष ओम प्रकाश मोदनवाल,महामंत्री योगेंद्र तथा पवन मोदनवाल की देखरेख में शुरू हुई। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ पूजन-अर्चन दोपहर दो बजे भंडारा के साथ समाप्त हुआ। अंत में आयोजक मंडल की ओर सभी श्रद्धालु महिला व पुरुषों के प्रति आभार जताया गया। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल,प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,मनोज मोदनवाल,शिव मोदनवाल,पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिव कुमारी देवी जायसवाल,आदि लोग मौजूद रहे l
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…