News Addaa WhatsApp Group Join करें

राहगीरों को भ्रमित कर रहा झांगा चौराहे पर लगा साइन बोर्ड

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jun 21, 2024  |  8:01 PM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राहगीरों को भ्रमित कर रहा झांगा चौराहे पर लगा साइन बोर्ड

मथौली बाजार/कुशीनगर । हाटा कप्तानगंज मार्ग पर स्थित झांगा बाजार में ब्लाक मुख्यालय जाने वाली सड़क के मोड़ पर लगा सड़क का साइन बोर्ड राहगीरों को भ्रमित करता है।दूर दराज से आने वाले व कप्तानगंज जाने वाले राहगीर सूचना पर विश्वास कर गलत दिशा में मुड़ जा रहे हैं।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

झांगा बाजार चौराहे पर लगे साइन बोर्ड में हाटा के तरफ से होकर कप्तानगंज जाने वाले राहगीरों के लिए दिशा भ्रामक है। जों तीर लगा है वह ब्लाक मुख्यालय से होकर जो कप्तानगंज सड़क जा रही है उस पर संकेत दे देता है। अंजान राहगीर सूचना पर विश्वास करते हुए तीर की निशान पर घुम जाते हैं और गलत रास्ता पकड़ लेते हैं। जिसकी दूरी बढ़ जाती है।जब कि झांगा बाजार से सीधे सड़क मथौली बाजार होते हुए कप्तानगंज पहुंच जातीं हैं।

क्षेत्र के अखिलेश दास गुप्ता,विवेक पाण्डेय , आनन्द सिंह , मनोज सिंह, उमेश सिंह आदि ग्रामीणों ने शीघ्र ही साइन बोर्ड पर अंकित गलत सूचना को ठीक कराने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking