News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़ : हीरो मोटोकार्प के संस्थापक का एस ऑटो मोबाइल्स प्रांगण में मनाया गया जन्मदिन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 1, 2025  |  6:58 PM

84 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ : हीरो मोटोकार्प के संस्थापक का एस ऑटो मोबाइल्स प्रांगण में मनाया गया जन्मदिन

सलेमगढ़ ,कुशीनगर । उतर प्रदेश बिहार सीमा पर नेशनल हाईवे २८ सलेमगढ़ के किनारे स्थित एस ऑटोमोबाइल्स के प्रांगण में मंगलवार को एक सादे समारोह में हीरो मोटोकार्प के संस्थापक सदस्य का जन्मदिवस आम उपभोक्ताओं के साथ मिल जुल कर मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि हिन्दुस्तान बिहार संस्करण के पत्रकार रामानुज जी रहे।

आज की हॉट खबर- “दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो...

बताते चलें कि डॉ बृजमोहन लाल मुंजाल हीरो मोटोकार्प के संस्थापक सदस्य रहे । उन्हें भारतीय ऑटोमोटिव उधोग खासकर दोपहिया वाहन के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्ति के रूप में जाना गया है। हीरो मोटोकार्प मोटरसाईकिल एवं स्कूटर की दुनिया में सबसे बड़ा निर्माता है। उनका जन्म 1 जुलाई 1923 को कमालिया, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। इनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को यश ऑटो मोबाईलस सलेमगढ (कुशीनगर) के प्रांगण में उनके जन्मदिवस को धूम-धाम से मनाया गया।

उक्त अवसर पर यश ऑटोमोबाइल के प्रो० अजय कुमार, कुमार यस, प्रबंधक पप्पु कुमार, सुनिल कुमार , ब्रजेश कुमार, अमरजीत सोनी , आलोक यादव तथा काजल मिश्रा मौजूद रही|

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking