सलेमगढ़, कुशीनगर। रविवार की सुबह घने कोहरे ने नेशनल हाईवे पर अपना कहर दिखाया। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे नेशनल हाईवे पर नव निर्मित फ्लाईओवर के कट के पास एक कंटेनर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों तरफ लंबी दूरी तक वाहनों की कतारें लग गईं, जिसमें लग्जरी बसों के साथ-साथ छोटे वाहन भी घंटों तक फंसे रहे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी बहादुरपुर के चौकी प्रभारी विक्रम अजित सिंह,उप निरीक्षक अरविंद राय मय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार प्रेषण तक हाईवे पर यातायात सुचारू नहीं हो सका था और पुलिस लगातार आवागमन शुरू कराने की जुगत में जुटी हुई थी।
स्थानीय पुलिस और एन एच आई के अथक प्रयास के चार घंटे बाद वाहनों की आवागमन शुरू।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…