News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़ में युवाओं का तिरंगा जुनून, गगनभेदी नारों से गूंजा सीमावर्ती इलाका — पुलिस ने किया फूलों की बारिश कर स्वागत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 14, 2025  |  1:27 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ में युवाओं का तिरंगा जुनून, गगनभेदी नारों से गूंजा सीमावर्ती इलाका — पुलिस ने किया फूलों की बारिश कर स्वागत

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

सलेमगढ़, कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव और राष्ट्रभक्ति की लहर में गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्रों का माहौल तिरंगे के रंग में रंग गया। सुबह साढ़े दस बजे निर्धारित समय पर मुकुल शर्मा और अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों जोशीले युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर सलेमगढ़ शिव मंदिर प्रांगण से गगनभेदी नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आगाज़ किया।

यात्रा माधोपुर खुर्द होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ब्रह्मलीन दोना शुक्ल महाराज धाम पहुंची, जहां बहादुरपुर चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने अपनी टीम के साथ पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा हफुआ बलिराम, हफुआ चतुर्भुज, तारया लक्षीराम चौराहों से गुजरते हुए पुनः सलेमगढ़ शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।

यात्रा में युवाओं के जोश और आम जनमानस की भागीदारी देखने लायक रही। सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा, उप निरीक्षक शशि कुमार, आरक्षी कर्मवीर सिंह, संदीप गौड़, विशाल कुमार और राम सिंह ने मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाई।

देशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहराती फहराहट ने पूरे इलाके को एकता और गौरव के भाव से सराबोर कर दिया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking