News Addaa WhatsApp Group Join करें

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 6, 2026  |  4:14 PM

741 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जीआरपी गोरखपुर ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए सघन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर एवं लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 7,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय चोरी के गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

आपके लिए और..- बालू लदे ट्रक ने सिपाही को कुचलने की कोशिश, पैर...

रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र (आईपीएस) तथा पुलिस उपाधीक्षक सविरत्न गौतम (पीपीएस) के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह लगातार रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में होने वाली चोरी और लूट की घटनाओं पर सख्त नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में सोमवार को स्टेशन परिसर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गोरखपुर जंक्शन के गेट नंबर-6 के अंदर से मुन्ना अंसारी (22 वर्ष) निवासी हेतिमपुर, थाना कसया, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने चोरी की बाइक का नंबर प्लेट हटाकर दूसरा नंबर प्लेट लगा दिया था ताकि पुलिस की नजर से बच सके। इसके अलावा उसके पास से 7,600 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जो पूर्व में चोरी किए गए सामान की बिक्री से प्राप्त हुए थे।जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी मोटरसाइकिलों की चोरी करने के साथ-साथ ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों के मोबाइल, पर्स और अन्य सामान चोरी करता था। चोरी के वाहन और सामान राह चलते लोगों को औने-पौने दामों में बेच देता था तथा उसी रकम से अपने और परिवार का खर्च चलाता था।

आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसने देवरिया के दानोपुर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की थी। वहीं 1 जुलाई की सुबह एक ट्रेन से महिला यात्री का पर्स चोरी कर उसमें रखे सोने के जेवर निकाल लिए थे तथा आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिए थे। जेवर बेचकर मिली रकम में से अधिकांश खर्च करने के बाद शेष 7,600 रुपये उसके पास मिले। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जीआरपी गोरखपुर समेत देवरिया कोतवाली में चोरी और चोरी का माल रखने के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिससे स्पष्ट है कि वह पेशेवर अपराधी है।

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की सक्रिय रणनीति लाई रंग..!

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह द्वारा लगातार सादे वस्त्रों में निगरानी, विशेष चेकिंग अभियान और खुफिया सूचना तंत्र को सक्रिय रखा जा रहा है। इसी सतर्कता और रणनीतिक कार्रवाई का परिणाम है कि एक शातिर अंतरजनपदीय चोर पुलिस के शिकंजे में आ गया। जीआरपी की इस सफलता को रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध जीआरपी गोरखपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

यहां बताना चाहूंगा कि इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अलगू यादव, सुनील कुमार वर्मा, सरोज प्रसाद, हेड कांस्टेबल आशुतोष कुमार मिश्रा, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह तथा आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर के एएसआई सुनील सिंह, कांस्टेबल सुग्रीव, विद्यारत्न मिश्रा और धर्मेंद्र कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही।
जीआरपी गोरखपुर की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध करने वालों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रहा अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking