News Addaa WhatsApp Group Join करें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में छाया रहा राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 21, 2025  |  7:01 PM

188 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सम्पूर्ण समाधान दिवस में छाया रहा राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में अपर जिलाधिकारी बैभव मिश्रा की अध्यक्षता व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार की मौजूदगी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान में छाया रहा राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56मामले आए जिसमें 04मामले का मौके पर निस्तारण किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 31, पुलिस विभाग से 13,विकास विभाग से 05,व अंय विभाग से 07मामले आए। जिसमें से राजस्व विभाग के 04मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान बगरादेऊर निवासी किताबी देवी ने कहा कि अपने जमीन के चिन्हांकन के लिए उपजिलाधिकारी,थाना दिवस में शिकायती पत्र दिया लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हुआ आज न्याय के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी हूं।वही बंचरा निवासी मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे अपने जमीन पर निर्माण करना चाहते हैं लेकिन दंबग किस्म के लोग हमारे जमीन पर कब्जा कर लिया है।न्याय की गुहार के लिए आए हुए हैं आशा है कि इस समाधान दिवस के माध्यम से काम हमारा हो जाएगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुच गुण-दोष के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया और राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को निर्देश दिया कि अपने दायित्व का पालन करे और जनसमस्याएं निस्तारण करे।इस दौरान उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह,नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, नगरपालिका से अजय राव सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking