News Addaa WhatsApp Group Join करें

समरथ गुरु जीवात्मा के कल्याण का भेद बताते हैं :  राजाराम 

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Feb 23, 2025  |  7:19 PM

140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समरथ गुरु जीवात्मा के कल्याण का भेद बताते हैं :  राजाराम 
मथौली बाजार/कुशीनगर। मृत्यु लोक की धरती पर अगर जन्म है तो मृत्यु भी  निश्चित है।  यही सत्य है और सनातन भी है। मानव जीवन के कल्याण हेतु समय समय पर सतगुरु का अवतरण होता है और समरथ गुरु ही जीवात्मा के कल्याण का भेद बताते हैं।  
उक्त बातें विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम नान्हूमुण्डेंरा  में  बाबा जय गुरुदेव महराज के सन्देश को सुनाते हुए गोरखपुर के जिलाध्यक्ष राजाराम मास्टर ने कहा आगे कहा कि मनुष्य जीवन बड़े़ भाग्य से प्राप्त होता है इसे ऐसे ही जाया नहीं करना चाहिए! परमात्मा ने इंसान को इतना बेहतरीन इसलिए बनाया कि वह जीते जी सृष्टि के रहस्य एवं उद्देश्यों को जान सके। सच्चे सतगुरु नामदान देकर जीवों को जीते जी परात्मा से मिलने का राह बताते हैं और सुमिरन भजन कराकर जीवात्मा का कल्याण करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के उत्तराधिकारी पंकज जी महराज के नेतृत्व में शाकाहारी प्रचार बारावंकी जिले में चल रहा है! इस वर्ष होली का कार्यक्रम 11 मार्च से 14 मार्च तक मथुरा आश्रम पर होगा जिसमें समस्त जनमानस को आमंत्रित किया जाता है! कार्यक्रम में सत्संग के साथ साथ नामदान देकर सुमिरन भजन करने का मार्ग बताया जायेगा। सभ्यता अंग्रेजी विज्ञान पढ़ने मात्र से नहीं  अंडा, मछली, मांस व शराब  का सेवन छोड़कर शाकाहारी बनने से और नशा मुक्त होने से आएगी। सत्संग में उपस्थित सभी जनमानस से शाकाहारी और नशा मुक्त रहने का आग्रह किया गया।
इस दौरान जय गुरुदेव संस्था के मोतीचक ब्लॉक महामंत्री नन्हे बाबू, ब्लॉक अध्यक्ष रामश्री चौहान, पत्रकार श्रीराम कुशवाहा, जीतन राव, इंद्रदेव सिंह, राधिका देवी, अद्या यादव, कमल चौधरी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking