News Addaa WhatsApp Group Join करें

समउर बाजार के ऐतिहासिक ढोल मेले में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मुस्तैद खाकी, चार प्लाटून पीएसी समेत 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 23, 2026  |  1:02 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समउर बाजार के ऐतिहासिक ढोल मेले में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मुस्तैद खाकी, चार प्लाटून पीएसी समेत 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को पुलिस सुरक्षा के अभेद्य घेरे में रखा गया है। मुख्य मार्गों से लेकर मेला परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा संवेदनशील स्थानों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मेले में पंद्रह निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, पांच महिला उपनिरीक्षक, 125 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 30 महिला आरक्षी तथा एक टीएसआई और पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चार प्लाटून पीएसी को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। पुलिस लाइन से भी सात निरीक्षकों को अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाया गया है।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

बता दे,मेले में उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। मुख्य बाजार, मेला स्थल, प्रमुख चौराहों, प्रवेश और निकास मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। भीड़ के दबाव वाले स्थानों पर अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में यातायात और जनसुरक्षा प्रभावित न हो।
पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल को भी तैयार रखा है। कानून-व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

चौकी प्रभारी की अपील—मेले का आनंद लें, व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग !

चौकी प्रभारी समउर अखिलेश कुमार यादव ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों से शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
समउर बाजार का ढोल मेला इस समय पुलिस की कड़ी निगरानी में आयोजित हो रहा है। चप्पे-चप्पे पर तैनात खाकी, अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता साफ नजर आ रही है। अधिकारियों की लगातार निगरानी के बीच पुलिस का पूरा फोकस यही है कि मेले में आने वाले श्रद्धालु और दर्शक सुरक्षित माहौल में उत्सव का आनंद ले सकें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking