News Addaa WhatsApp Group Join करें

समउर डोल मेले को लेकर पुलिस ने कसी कमर, आयोजकों संग हुई बैठक डीजे, गीत-संगीत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 22, 2026  |  5:19 PM

376 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समउर डोल मेले को लेकर पुलिस ने कसी कमर, आयोजकों संग हुई बैठक डीजे, गीत-संगीत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी 23 सितंबर की रात और 24 सितंबर को दिन में प्रस्तावित डोल मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस चौकी समउर बाजार के प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डोल मेले के तीनों अखाड़ों के आयोजक, अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा समउर बाजार के प्रमुख व्यापारी शामिल हुए।

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मेला आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, संभावित समस्याओं, यातायात, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा डीजे संचालन को लेकर आयोजकों से विस्तार से जानकारी ली। अखाड़ा आयोजकों ने मेले के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया, जिनके निराकरण के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि डोल मेला आपसी भाईचारे, सौहार्द और उत्साह का पर्व है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आयोजक पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा अराजकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधि से बचें और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।उन्होंने डीजे संचालकों और अखाड़ा आयोजकों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों एवं प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप ही रखी जाए तथा ऐसे गीत अथवा सामग्री न बजाई जाए, जिससे किसी की धार्मिक या सामाजिक भावनाएं आहत हों। उन्होंने मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय की अपील

“डोल मेला हमारी सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। आयोजक मेले की गरिमा बनाए रखें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। आमजन भी अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी।”

 

वहीं चौकी प्रभारी समउर बाजार अखिलेश यादव ने अखाड़ा आयोजकों एवं व्यापारियों से मेले के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि अखाड़े के साथ चलने वाले लोगों को भी अनुशासन बनाए रखने के लिए जागरूक करें तथा जुलूस के दौरान किसी प्रकार की हुड़दंग, विवाद या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि न होने दें।

चौकी प्रभारी अखिलेश यादव की अपील

“मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों से अपील है कि वे शांतिपूर्वक मेले का आनंद लें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। आयोजक अपने-अपने अखाड़ों में अनुशासन बनाए रखें तथा डीजे और गीत-संगीत को लेकर जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।”

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आयोजकों को निर्धारित नियमों के अनुसार कार्यक्रम संचालित करने तथा पुलिस प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया। व्यापारियों से भी बाजार में भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की गई।

बैठक के अंत में पुलिस एवं मेला आयोजकों ने आपसी समन्वय से डोल मेले को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का भरोसा जताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking