News Addaa WhatsApp Group Join करें

संगोष्ठी: नशा और मद्य सेवन मनुष्य को बनाती है संवेदनहीन-दीपक मिश्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 24, 2024  |  7:44 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संगोष्ठी: नशा और मद्य सेवन मनुष्य को बनाती है संवेदनहीन-दीपक मिश्र WhatsApp
Responsive image
  • मद्य पदार्थों के सेवन से बचें युवा- सचिन कुमार ( जिला युवा अधिकारी)

खड्डा/कुशीनगर। मेरा युवा भारत के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में खड्डा कस्बा स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में नशीली दवाओं की लत और मादक तत्वों के सेवन पर जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में समाजशास्त्र की प्रवक्ता विभा सिंह जी उपस्थित रहीं। विषय प्रवर्तन प्राचार्य दीपक मिश्र ने किया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मुख्य वक्ता विभा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा से मुक्ति के लिए हमें किसी दवाई या किसी संगठन की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि उसके लिए दृढ़संकल्प एवं इच्छाशक्ति ही पर्याप्त होती है। प्राचार्य दीपक मिश्र ने ‘कफन’ कहानी को आधार बनाकर बताया की नशा और मद्य सेवन किस प्रकार मनुष्य को संवेदनहीन बना देती है। कार्यक्रम के संयोजक जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने कहा की नशा व्यक्ति का केवल शारीरिक नुकसान नहीं करता, बल्कि उसकी सामाजिक हैसियत को भी छीन लेता है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कला संकायाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए हमें दुनिया को सुधारने की आवश्यकता नहीं है, इसकी शुरुआत हम अपने घर, परिवार और मोहल्ले से भी कर सकते हैं। संगोष्ठी का संचालन आशुतोष त्रिपाठी ने किया। सेमिनार में प्रमुख रूप से बबिता जायसवाल, नवीन मिश्र, राकेश गोंड, उपेश राव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking