News Addaa WhatsApp Group Join करें

सोहरौना: मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद एवं विधायक

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 13, 2023  |  7:42 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सोहरौना: मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद एवं विधायक WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सोहरौना में सांसद विजय दूबे ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील प्रजापति के द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होकर कलश में मिट्टी संग्रह करते हुए देश के महापुरुषों व अमर शहीदों को नमन किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

सोहरौना ग्राम पंचायत में पूर्व नियोजित कार्यक्रम में गांव में भ्रमण कर सांसद विजय कुमार दूबे ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति एवं पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर मिट्टी एकत्रित किया। आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री दूबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने एवं देश में उनका सम्मान सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। गांव -गांव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम सफलता पूर्वक हो रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती इंदू देवी ने किया।

इस दौरान भाजपा नेता मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, शिक्षक सुमंत पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश तिवारी, धर्मेन्द्र राव, मिठाई बाबा, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking