News Addaa WhatsApp Group Join करें

सूर्य अर्घ्य के साथ व्रती महिलाओं ने किया छठ व्रत का समापन

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 8, 2024  |  2:07 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सूर्य अर्घ्य के साथ व्रती महिलाओं ने किया छठ व्रत का समापन

बोदरवार/कुशीनगर । नहाय खाय के साथ शुरू हुए हिंदू धर्म के छठ महापर्व को व्रती महिलाओं द्वारा छठ के घाटों पर अपनी मंगल कामनाओं और अपने – अपने संतानो की लंबी उम्र के लिए छठ मैया और सूर्य देव की आराधना करते हुए संकल्प लिए हुए छठ के पावन व्रत को सुबह उषा काल में सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का समापन किया गया I

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

ज्ञात हो कि शुक्रवार 08 नवंबर को विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित बोदरवार,पड़ौली, मठिया, देवकली उर्फ चकिया, साखोपार,सुधियानी, अमडीहा, बड़हरा बाबू, सोमली, पेमली, मंसूरगंज,महुअवां बुजुर्ग, शाहपुर, घरहुपुर, भिसवा, हरपुर मछागर, मुजडीहा, बड़हरानागा, बसंतपुर,अगया, कुंदूर,अवरहीं कृतपुरा,गंगराई, भलुही आदि गांवों के पोखरे,पोखरी,तालाबों व मझन नालों पर बने छठ मैया के घाटों के परिसर में बनी हुई वेदियों पर व्रती महिलाएं बीते बुधवार की भोर में लगभग चार बजे से ही पहुंच कर पूजन – अर्चन करते हुए सूर्य देव के उदय होने की प्रतीक्षा करने लगीं और सूर्योदय के उदय होने पर व्रती महिलाओं ने हाथ में पान का पत्ता, सोपारी, गुड़हल का लाल पुष्प, ऋतु फल, ठोकुआ, पुड़ी, रूपया – पैसा आदि को अपने हाथों में लेकर वहां पर उपस्थित विद्वानों के द्वारा गाय के दूध से सूर्य का अर्घ्य दिया I कुछ व्रती महिलाओं को उनके परिजन तथा पुत्रों द्वारा भी अर्घ्य दिलाने का कार्य किया गया I छठ घाट के समीप में श्रद्धालुओं द्वारा छठ माता की मूर्ति को स्थापित कराया गया था I अर्घ्य के पश्चात व्रती महिलाओं ने मां के दरवार में भी पहुंच पूजन और वंदन किया I

इस दौरान कई घरों में जहां कोसी भराई का कार्य भी संपन्न हुआ वहीं लोक आस्था व सूर्य उपासना के इस महापर्व को लेकर लोगों के अंदर आस्था उमड़ी हुई दिख रही थी I जिसके कारण गांव के अंदर घाट से लेकर घर तक श्रद्धालू भक्त जनों की चहल पहल दिन से लेकर रात तक बनी रही I इस महापर्व पर डीजे सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जहां आयोजित रहे वहीं सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर थाना कप्तानगंज के चौकी इंचार्ज मंसूरगंज पंकज कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज बोदरवार प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ इस छठ महापर्व को संपन्न कराने में सक्रिय दिखे I

इस दौरान प्रधान धर्मराज सिंह, रामरुप गुप्ता, देवनरायन वैश्य, रूपनारायन साहनी, आशीष उर्फ सोनू गुप्ता, ओमप्रकाश साहनी सहित श्री श्री आजाद छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अभिमान गुप्ता, रंजन साहनी, परशुराम साहनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking