कुशीनगर | जनपद के विकाश खण्ड सेवरही से प्रमुख पद के लिये समाजबादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमिला गुप्ता ने अब चुनाव नही लड़ने का ऐलान किया है। आज यह जानकारी देते हुये सेवरही प्रमुख का सपा घोषित प्रत्याशी प्रमिला गुप्ता ने बताया की कतिपय कारणों से चुनाव नही लड़ने का निर्णय लिया।
सपा प्रत्याशी के चुनावी मैदान छोड़ने की घोषणा के बाद राजनैतिक हलचल तेज हो गया है। सपा प्रत्याशी के चुनाव छोड़ने से ब्लाक प्रमुख सेवरही के पद पर निर्विरोध निर्वाचन होना अब तय माना जा रहा है। ब्लाक प्रमुख सेवरही पद पर भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन होना तय बताया जा रहा है।चुनाव नही लड़ने की जानकारी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख उदयनारायण गुप्ता ने दिया। उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमिला गुप्ता को सपा ने बनाया था प्रत्याशी।
बहरहाल राजनीतिक गलियारों में हवाएं तेज हो गयी है। अब देखना यह बाकी है की सपा सेवरही ब्लाक प्रमुख पद पर आगे क्या निर्णय लेती है।
न्यूज़ अड्डा को निवर्तमान प्रमुख उदय गुप्ता पत्नी प्रमिला गुप्त ने बताया की सपा पार्टी जो प्रत्याशी मैदान में लाएगी उसका मेरा समर्थन रहेगा।
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…
तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…