News Addaa WhatsApp Group Join करें

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री1008 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ! इक्कीस सौ कुंवारी कन्यानो ने भरा जल…

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2023  |  6:26 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री1008 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ! इक्कीस सौ कुंवारी कन्यानो ने भरा जल…

जौरा बाजार /कुशीनगर । क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ में शुक्रवार से सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यज्ञ मंडप से निकली कलश यात्रा में काफी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं तथा युवतियों ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं के हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हों गया। कलश यात्रा का शुभारंभ फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के द्वारा फीता काटकर किया गया। कलश यात्रा रहसू बाजार, धौरहरा, माधोपुर, नदवाबिशुनपुर, बेईली, धनहा, कनौरा होते हुए त्रिमुहानी नदी के तट पर पहुंची जहा पर इक्कीस सौ कुंवारी कन्याओ ने कलश मेंं जल भरा। यज्ञाचार्य आचार्य प्रदीप त्रिपाठी ने मुख्य यजमान रविन्द्र सिंह अपनी पत्नी सुदामा देवी के साथ पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ कलश में जल भर कर, यज्ञ स्थल पर स्थापित कराया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कलश यात्रा में पूर्व प्रमुख पशुपति जायसवाल,, राजेश गिरी अमरेश सिंह,लालजी सिंह, ब्रजेश पााण्डेय, देवानंद गिरी,,दिनेश्वर गिरी, झुनेंद्र सिंह,प्रदीप राय, संतोष सिंह,राजू गिरी, शत्रुुमर्दन गिरी संजय गिरी,गिरिजेश ओझा, कार्तिक ओझा अजय गिरी ,पवन पासवान, जायसवाल ,सुलेमान,अलाउदीन ,कुशमवती देवी,संजू गिरी बबलू सिंह,सोहन सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking