सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालय भीष्वा मठवालगिरी में नारी सशक्तिकरण के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान समाज में महिलाओं की भूमिका के साथ उनके अधिकार और सशक्तिकरण पर अलग-अलग विभागों से आये महिला वक्ताओं ने जागरूक किया।स्कूली छात्रों और सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को याद करना है। साथ ही यह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जब महिलाओं को बराबरी के अवसर मिलते हैं, तो पूरा समाज और देश तरक्की की ओर बढ़ता है।
एआरपी आरती गुप्ता ने सावित्रीबाई फुले समेत देश की महान महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि नारी शक्ति हमेशा से समाज परिवर्तन की अग्रदूत रही है। शिक्षिका प्रियंका मिश्रा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महिलाओं ने वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का अलख जगाया तथा समाज में जागरूकता का नया मार्ग प्रशस्त किया। दहेज़ गीत के माध्यम से शिक्षिका प्रियंका मिश्रा ने भी अपनी प्रस्तुति दी। अपने कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
एआरपी रामवीर सिंह,श्रवण कुमार,एआरपी सुनील राय,रेखा रामचंद्रम ने महिलाओं को उनके दायित्व और हक के बारे में जागरूक किया। इस दौरान वीरेंद्र मिश्र,हरिकेश मद्देशिया,श्याम सुंदर तिवारी,प्रमोद मिश्र,मनोज कुमार मिश्र,डॉ राजेश गुप्ता,अवधेश,बागेन्द्र, पूनम,पल्लवी,बृजेश आदि मौजूद रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर स्थित कस्बा सलेमगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे मारुति…