News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष का कप्तानगंज ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 21, 2021  |  8:24 PM

810 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष का कप्तानगंज ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत WhatsApp
Responsive image
  • शिक्षकों के हक तथा सम्मान के साथ कोई समझौता नही सुशील

कप्तानगंज/कुशीनगर। प्रदेश स्तर पर प्रस्तावित 27 दिसंबर 2021 के धरने के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील पांडे का कुशीनगर जनपद के प्रवास के दौरान कप्तानगंज ब्लाक में जिला मंत्री धर्म प्रकाश पाठक के नेतृत्व में शिक्षक संगठन के लोगों द्वारा जगदीशपुर बरडीहा में जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडे ने अपने संगठन के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के हक तथा सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं।उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन,पदोन्नति ,मुफ्त चिकित्सा,अर्जित अवकाश के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा जनपद के समस्त शिक्षकों से अपनी मांगों के समर्थन हेतु 27 दिसंबर 2021 के धरने में प्रतिभाग करने की अपील की। अपने प्रदेश अध्यक्ष से संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को अवगत कराया और प्रदेश स्तर पर उसका निराकरण करवाने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से प्रभाकर मिश्र जिलाध्यक्ष गोरखपुर, जिलामंत्री गोरखपुर,पंकज राय, विजय कुशवाहा,हरेकृष्ण पांडे, जय प्रकाश मणि,धनंजय पांडे, धीरज राय,त्रिपुरारी नाथ मिश्रा, शिवेंद्र सिंह,शैलेंद्र उपाध्याय,आनंद प्रकाश पांडे मोहम्मद आरिफ,निलेश मिश्रा करुणाकर मिश्रा,विनोद चौबे , स्मृता सिंह,अर्चना अरोड़ा,ममता मिश्रा,विमल गुप्ता,उमेश प्रसाद,गणेश प्रसाद उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking