News Addaa WhatsApp Group Join करें

सती दाह व राजा दक्ष यज्ञ विध्वंश की कथा सुन आनंदित हुए श्रद्धालु

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 7, 2025  |  6:57 PM

209 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सती दाह व राजा दक्ष यज्ञ विध्वंश की कथा सुन आनंदित हुए श्रद्धालु

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा भिसवा में स्थित माँ चण्डी स्थान पर नौ दिवसीय आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ में चौथे दिन सती दाह और राजा दक्ष यज्ञ विध्वंश की कथा सुन आनंदित हुए श्रद्धालु I

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

ज्ञात हो, कि 07 मार्च शुक्रवार को विकास खंड कप्तानगंज के भिसवा धाम में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं को सती दाह और राजा दक्ष यज्ञ विध्वंश की कथा सुनाते हुए विहार से आये हुए टून टून उर्फ हलचल महाराज ने कही I इन्होंने कहा कि सती ने जब अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में जाने का हठ किया तो भगवान शिव द्वारा बहुत ही समझाने का कोशिश किया गया I परंतु सती ने नही माना सती के सामने शिव जी हार गए और पिता राजा दक्ष के यज्ञ में शामिल होने के लिए भेज दिया I वहाँ जाने पर सती ने अपने पिता द्वारा भगवान शिव का किया गया अपमान को सहन नही कर सकी I

और पवित्र हवन कुंड में कूद कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली I जब यह बात शिव जी को पता चली तो अपने गण के साथ राजा दक्ष के घर पहुँच कर यज्ञ को विध्वंश करा दिए I इस महायज्ञ का शुभारम्भ तीन मार्च को कलश यात्रा के साथ हुआ और पूर्णाहुति वारह मार्च को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा I

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि शार्दुल विक्रम आनंद उर्फ विक्की, शंभुशरण पटेल, रामावेलास शर्मा, राजदेव यादव, अशोक गुप्ता, रामबिहारी प्रसाद, ब्रम्हा यादव, अरुण पटेल, बाँकेबिहारी सिंह, गिरिजेश विश्वकर्मा सहित ग्रामवासियों संग श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रही I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking