कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में काशी से आये श्रीराम कथा वाचक पूज्य संत बालक दास महाराज द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के पश्चात व्यास पीठ से बालक दास महाराज ने कहा कि कसया की धरती धन्य है जो यहां पर्यावरण संरक्षण हेतु नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान जैसा संगठन मौजूद है। इस संगठन से जुड़े युवा बधाई के पात्र हैं जो विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण कराकर उनके संरक्षण का कार्य कर रहे हैं। बालक दास महाराज ने पौधों का महत्व बताते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से नयी दिशा से जुड़ने और अधिकाधिक पौधरोपण करने की बात कही।
इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, कोषाध्यक्ष प्रज्ञा राय, शिक्षक सुरेश गुप्त, अभिषेक श्रीवास्तव, मणि प्रकाश यादव, सच्चिदानंद, विष्णु शरण इत्यादि उपस्थित रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…