News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर सरकारी बस चलवाने के लिए बनी आंदोलन की रणनीति

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 17, 2023  |  5:00 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर सरकारी बस चलवाने के लिए बनी आंदोलन की रणनीति
  • कांग्रेसी नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में हुई व्यापारियों की बैठक

कुशीनगर । जनपद के महत्वपूर्ण मार्ग कसया-तमकुहीरोड वाया तुर्कपट्टी सड़क पर आजादी के बाद से अब तक सरकारी बस नहीं चली। इस सड़क से जुड़े दो सौ से अधिक गांव के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए या तो डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है या सरकारी परिवहन के लिए लंबा फेरा लगाना पड़ता है। इसमें धन और समय दोनों व्यर्थ होते हैं। लंबे समय से इस सड़क पर रोडवेज की बस चलाने की मांग कर रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने रविवार को गुरवलिया में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय जन व व्यापार मंडल के साथ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 32 किमी लंबे इस मार्ग पर सेवरही नगर पंचायत, सेवरही चीनी मिल, तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन, किसान पीजी कालेज, गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, राजकीय सब्जी अनुसंधान केंद्र, 132 केवीए पावर हाउस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मंत्री रहे बाबू गेंदा सिंह तथा शहीद चंद्रभान चौरसिया का पैतृक गांव दुमही, वर्ष 1971 में भारत पाक युद्ध में शहीद हुए मेघनाथ महतो का गांव धर्मपुर पर्वत, गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र, तुर्कपट्टी सूर्यमंदिर सहित दर्जनों शैक्षणिक व सरकारी संस्थान इस मार्ग से जुड़े हैं। इस मार्ग पर परिवहन की यह व्यवस्था है कि तमकुहीरोड से बनरहा, बनरहा से राजापाकड़, राजापाकड़ से तुर्कपट्टी, तुर्कपट्टी से सपहा व सपहा से कसया तक अलग अलग टेंपो पकड़ कर राहगीर अपनी यात्रा पूरी करते हैं। 32 किमी लंबे सड़क पर तीन घंटे से अधिक समय व सैकड़ों रुपये किराया व्यय होता है। लेकिन उत्तर प्रदेश शासन व परिवहन निगम की उदासीनता से इस मार्ग पर अब तक सरकारी बस नहीं चल सकी। जबकि इसके लिए तत्कालीन परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्रक देने के बाद विभाग ने ढाई वर्ष पूर्व सर्वे कर अपनी सकारात्मक संस्तुति दी थी। वर्तमान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी मांग की गई लेकिन सरकार इस मुद्दे पर सुनने को तैयार नहीं है। सरकार को जगाने के लिए आंदोलन जरुरी है। बैठक में योजना बनाई गई कि व्यापक जनसमर्थन हेतु हस्ताक्षर अभियान, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य आदि जनप्रतिनिधियों के लेटरहेड के माध्यम से समर्थन प्राप्त किया जाएगा। जनसभाओं व जागरूकता अभियान के साथ अगर जरुरत पड़ी तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, प्रधान विनोद यादव, लक्ष्मण चौरसिया, पारस जायसवाल, घनश्याम सिंह, विनय गुप्ता, रामनाथ मद्धेशिया, प्रमोद यादव, बबलू जायसवाल, नियामत अली, हबीब अंसारी, विजय प्रसाद आदि व्यापारी व लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking