News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसपीजी कालेज के छात्र छात्राओं ने शिव मंदिर, चौराहे की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 24, 2024  |  7:49 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपीजी कालेज के छात्र छात्राओं ने शिव मंदिर, चौराहे की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा गुलहरिया में सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा बाजार कुशीनगर के छात्र/ छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप का आयोजन किया। इसमें छात्र/ छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं सामुदायिक सहयोग की भावना पर जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

इस कैंप में छात्रों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर अनेक चार्ट एवं बैनर भी प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य मैं नहीं बल्कि आप को भी चार्ट में प्रदर्शित कर आमजन को सामुदायिक सेवा हेतु प्रेरित किया गया। आयोजन में हाथों में तख्ती लिए छात्रों ने स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता , स्वच्छता जीवन का आधार आदि अनेक स्लोगन भी प्रदर्शित किए। इसी क्रम में छात्रों के दल ने ग्रामसभा के मुख्य चौराहे एवं पौराणिक शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान भी चलाया तथा मंदिर प्रांगण को पूरी तरह साफ सफाई किया। प्लास्टिक निराकरण की प्रतिकृति एवं स्वच्छ खानपान का चार्ट शिविर के प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहे। इस शिविर में प्रमुख रूप से संजना, सौम्या, इंदु, निगम, प्रतिभा, ज्योति, शीतल, गायत्री, हरिकेश, इंद्रजीत आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। शिविर का संचालन साक्षी विश्वकर्मा एवं उपेश राव ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र ने शिविर स्थल पर पहुंचकर सभी के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत के साथ शिविर का समापन हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking