News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Police/कामयाबी: पाँच दिन, बहत्तर पशु-छः वाहन बरामद, दस अभियुक्त गिरफ्तार! तरयासुजान पुलिस की कामयाबी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 15, 2022  |  5:13 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कामयाबी: पाँच दिन, बहत्तर पशु-छः वाहन बरामद, दस अभियुक्त गिरफ्तार! तरयासुजान पुलिस की कामयाबी

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान पुलिस ने इस सप्ताह के पाँच दिनों में बड़ी कामयाबी कुशीनगर पुलिस की झोली में डाली है। ऑपरेशन शिंकजा के अंतर्गत पांच दिन,बहत्तर प्रतिबंधित गो बंश को छः वाहनों (दो ट्रक, चार माल वाहक पिकप) से बरामद करते हुए इस प्रकरण में दस अभियुक्तो को जेल भेजा है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के सफल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के नेतृत्व में चलाये जा रहे पशु तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान को अमली जमा पहनाने के आतुर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी की टीम ने शनिवार को पुनः राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर बहादुरपुर के पास एक चौदह चक्का ट्रक से सत्ताईस राशि गो बंश (चार मृत) के साथ चार पशु तस्करों को उस समय दबोचने में कामयाब हुई है जब तस्कर मात्र कुछ ही समय मे बिहार सीमा में प्रवेश करने ही वाले थे।

बताते चले की जरिये मुखबीर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी के निगाहेबनी में चौकी बहादुरपुर के पास गड़ेबन्दी कर चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय कुमार राय,चौकी प्रभारी तमकुहीराज रणजीत सिंह बघेल, हेड कांस्टेबल बिजली सिंह, आरक्षी रितेश यादव, बिरेन्द्र सिंह,सन्दीप यादव, बाबूराम सिंह,राकेश कुमार सिंह, गोपीनाथ की टीम ने
ट्रक संख्या UP30AT9933
सताइस राशी गोवंशीय पशु सांड (तेईस राशी जीवित, दो राशी मृत्यु) को बरामद करते हुए अभियुक्त ध्यानिराम पुत्र दिनेश निवासी कोड़हार थाना संडीला जनपद हरदोई उम्र 23 वर्ष,शमीम पुत्र बादशाह निवासी रावतपुर थाना काट जनपद शाहजंहापुर उम्र 23 वर्ष, इरफान पुत्र इसराल निवासी कुरना थाना संडीला जिला हरदोई उम्र 26 वर्ष ,गूंगा पुत्र बशीर निवासी रेहमतपुर थाना काट जिला शाहजहांपुर को दबोचने में कामयाब हुए है।

यहाँ बताना लाजमी होगा की प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी द्वारा पशु तस्करों पर चलाया जा रहा शिंकजा अभियान के मात्र पांच दिन के कार्यवाई में जहाँ बहत्तर राशि गो बंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराया गया है। वही छः वाहन को पुलिस अपने कब्जे में लेते हुई दस अभियुक्तो को जेल भेजने में कामयाबी पायी है।

मुकामी पुलिस अभियोग पंजीकृत करते हुये पकड़े चारो अभियुक्तो को जेल भेजने की कार्यवाही में जुटी है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking