News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक बहराइच के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा फखरपुर हत्याकाण्ड के सफल अनावरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2021  |  8:32 PM

893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक बहराइच के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा फखरपुर हत्याकाण्ड के सफल अनावरण
  • कैसरगंज नागरिक परिषद द्वारा अभिवादन समारोह का हुआ आयोजन
  • पुलिस अधीक्षक बहराइच व घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को किया गया संम्मानित

बहराइच। सूबे में एक बार बहराइच जनपद फिर चर्चा में है। जनपद में हुये चार हत्या ने एक बार पुलिस को चैलेंज कर दिया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदया ने इसका खुलासा करने के लिये संकल्प लेते हुये एक टीम गठित किया, जिसका कमान इन्काउन्टर स्पेसलिस्ट सीओ कमलेश सिंह के हाथों देकर खुद मॉनिटरिंग की थी,जिसका नतीजा सफल आवरण टीम द्वारा किया गया,जिस टीम को शाशन द्वारा एक लाख रुपये का ईनाम दे कर हौसला अफजाई की गई थी। फिर क्या आज जागरूक लोगो द्वारा खुलासा करने वाली टीम को जगह -जगह समान्नित किया जा रहा है।Successful unveiling of Fakharpur massacre by the police team formed under the leadership of Superintendent of Police, Bahraichइस क्रम में तहसील कैसरगंज परिसर में कैसरगंज नागरिक परिषद द्वारा अभिवादन समारोह का अयोजन किया गया। समारोह में कैसरगंज नागरिक परिषद के सदस्यों श्री संदीप सिंह बिसेन ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज, श्री कौशलेंद्र चौधरी पूर्व प्रधान कैसरगंज, श्री परमजीत सिंह वरिष्ठ समाज सेवी, श्री मनीष श्रीवास्तव वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच सुजाता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फखरपुर हत्याकांड के सफल अनावरण किए जाने के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच व अनावरण करने वाली सीओ कमलेश सिंह की पूरी पुलिस टीम को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर संम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त लाडली प्रसाद वर्मा गायत्री परिवार गायत्री जी द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में प्रतिमा भेट की गई तथा श्री फिरोज हसन साजू जी के द्वारा चांदी धातु के गणेश लक्ष्मी भेट किए गए व श्री अज्जन पूर्व प्रधान सौगहना द्वारा 1100/- रुपये के नगद पुरस्कार से पुलिस टीम को संम्मानित कर टीम का उत्साह वर्धन किया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महोदय कैसरगंज, स्थानीय ग्राम प्रधान व संम्मानित जनता के लोग भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking