News Addaa WhatsApp Group

सुधाकर उपाध्याय कसया, आदित्य दीक्षित पड़रौना तो सलाउद्दीन बने तमकुहीराज तहसील अध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 4, 2022  |  4:21 PM

723 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुधाकर उपाध्याय कसया, आदित्य दीक्षित पड़रौना तो सलाउद्दीन बने तमकुहीराज तहसील अध्यक्ष

कुशीनगर । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) के जिलाध्यक्ष कुशीनगर हृदया नन्द शर्मा ने निवर्तमान तहसील अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय को कसया, आदित्य दीक्षित को पड़रौना व सलाउद्दीन सिद्दीकी को तमकुहीराज तहसीलों का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

आज की हॉट खबर- कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान...

उक्त मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन इकाइयों को चुस्त – दुरुस्त बनाने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह व मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर अजय कुमार मिश्रा से परामर्श के पश्चात किया गया है। जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा है कि आशा व पूर्ण विश्वास है कि नवागत तहसील अध्यक्ष गण पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को आगे ले जाएंगे।

उपाध्याय, दीक्षित, सिद्दीकी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश समिति सदस्य महेश कुमार मिश्रा, आदित्य शाही, एबीपीएसस के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय कुमार राव, असफाक अंसारी, मन्तोष जायसवाल, उपेंद्र कुमार तिवारी, ज्ञानचंद गोंड़, एहतेशाम जाफर, मुन्ना राय, राकेश श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, जेपी सैनी, संदीप सिंह, मनीष यादव, विनोद तिवारी, विनय तिवारी, असलम अंसारी, रवि सिंह, विनय सिंह, आनंद कुशवाहा, मोहन वर्मा, श्यामबदन प्रसाद, अनीश पाण्डेय, गयासुद्दीन अंसारी, अब्दुल मजीद, आफताब आलम, सिरिजेश यादव, अर्जुन वेदांत, आर्यन शर्मा, संतोष जयराम गोंड़, गुड्डू निषाद, केडी यादव, टीपू सुल्तान, उमाशंकर त्रिपाठी आदि पत्रकारों ने बधाई दी है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking