News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हटाएं जाने जानकारी होने पर नगर वासियों ने किया बिरोध

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 14, 2024  |  4:50 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हटाएं जाने जानकारी होने पर नगर वासियों ने किया बिरोध

सुकरौली /कुशीनगर। सुकरौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के जर्जर होने पर डाक्टरों द्वारा खडयंत्र कर अन्यत्र स्थानांतरित करने जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप व अन्य ग्रामीणों ने गुरुवार को पी.एच.सी.के निरीक्षण के लिए पहुंचे एडी हेल्थ नरेन्द्र गुप्ता को नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने अन्यत्र स्थानांतरित करने का विरोध किया और कहा कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग पांच दशकों से यहां स्थापित है तथा फोरलेन सड़क के किनारे स्थित है जिसके कारण माड़ापार से लेकर ढाढा तक के एक्सीडेंटल केस यहां इलाज कराने आते हैं तथा समय से इलाज मिल जाने से जान बच जाती है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

चेयरमैन राजनेति कश्यप ने कहा कि किसी भी कीमत पर पीएचसी यहां से अन्यत्र नहीं जाने देंगे यदि जरुरत पड़ी तो नगर पंचायत के निधि से स्वास्थ्य केंद्र के कमरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा और साथ ही सांसद व विधायक से मिलकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र मिलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नव निर्माण के लिए धन की मांग करुंगा। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यहां से कहीं अन्यत्र स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा।वही एडी हेल्थ नरेन्द्र गुप्ता ने सभी भवनों का निरीक्षण कर सी.एम.ओ.डॉ० सुरेश पटारिया को मोबाइल जरिए निर्देशित किया कि जो कमरे अच्छी हालत में है उसमें ओ.पी.डी.शुरु कराऐ।वहीं उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप के व अन्य सभी लोगों आश्वासन दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यहां से कहीं अन्यत्र नहीं स्थानांतरित किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता,दीपक कुमार गुप्ता,सभासद अवध राज यादव, दीपक जायसवाल,शशि चौधरी,विजय कुमार विश्वकर्मा बब्लू, मोहन लाल गुप्त,दिग्विजय चौहान,चंद्रीका मद्धेशिया सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking