News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 17, 2024  |  2:06 PM

223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के कई वार्डों में नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप तथा नगर पंचायत के कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें विभिन्न वार्डों में साफ सफाई करते हुए नगर अध्यक्ष संग कार्यालय के कर्मचारी दिखे।

आपके लिए और..- चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी...

बतातेचले कि प्रधान मंत्री एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा महा सफाई अभियान की पहल हुई जो 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। आज इसी के क्रम में नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नं 14 महाराणा प्रताप नगर में स्थित काली मंदिर से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुकरौली नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने कहा कि हमें यशस्वी प्रधानमंत्री के विचारों और उनके द्वारा भारत को विकसित बनाने की पहल में सहयोग करना पड़ेगा। साथ ही अपने आसपास की जगह को स्वच्छ रखने की भी अपील करते हुए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव,सभासद राममिलन यादव, दिग्विजय चौहान, लिपिक अमित सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking