सुकरौली/कुशीनगर। हाटा विधानसभा में सुकरौली मण्डल के ग्राम सभा डुमरी मलाव में अन्त्योदय व एकात्ममानववाद के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक एवं हम सबके पथ प्रदर्शक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने पुष्पांजलि अर्पित किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के उपरान्त बूथ संख्या 164 पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन-पर्व सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत 8800002024 पर मिस कॉल करा कर ग्रामवासियों को सदस्यता ग्रहण कराया।
साथ ही स्थानीय ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन मण्डल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह और स्वागत कार्यक्रम संयोजक शक्ति केन्द्र संयोजक शैलेंद्र यादव ने किया।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रवीश सिंह, राजेश गुप्ता, वरुण जायसवाल ,सभासद जटाशंकर यादव , रामप्रवेश कश्यप, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,सुरेश गुप्ता, उदय यादव, दूधनाथ चौरसिया,पार्टी पदाधिकारी गण सहित स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…