News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई 77 वीं जयंती

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 20, 2021  |  6:22 PM

641 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई 77 वीं जयंती

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कांग्रेसियों ने विधानसभा हाटा क्षेत्रान्तर्गत विकास खण्ड सुकरौली के न्याय पंचायत बढ़या बुजुर्ग में महा- जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 77 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम में उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमरेंद्र प्रताप मल्ल ने सर्वप्रथम संचार क्रांति के जनक देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी व जिला सचिव संतोष कुमार कन्नौजिया ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप आधुनिक सोच और नए भारत के निर्माण के लिए कटिबद्ध थे,आप भारत के सबसे कम उम्र वाले प्रधानमंत्री होते हुए भी विषम परिस्थितियों में देश को आगे ले जाने का भरपूर प्रयास किया। देश में नई संचार क्रांति लाएं, देश के अंदर युवा सोच को और युवा राजनीति को आपने बढ़ावा दिया।कार्यक्रम के दौरान असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबास जायसवाल ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकरौली के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष रविंद्र पटेल, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, यूथ कांग्रेस के सचिव हरीकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव सागर गुप्ता, सुशील कुमार सिंह,अर्जुन, मुकेश गुप्ता, सुधाकर कन्नौजिया, दिवाकर कन्नौजिया, संगम गुप्ता, बृजेश गुप्ता,नूर मोहम्मद, गुल मोहम्मद ,रवी राजभर, पवन राजभर, पतरू अंसारी, कमलेश पटेल, अर्जुन पटेल, बंधू यादव, सुरेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी साथी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। जयंती कार्यक्रम के उपरांत पूरे गांव में प्रभात फेरी की गई, मुख्य अतिथि अमरेंद्र कुमार मल्ल के द्वारा गांव के लोगों की जन समस्याओं की जानकारी ली गई।देश और प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों पर, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर, बढ़ती हुई बेरोजगारी पर, हर किसानों की समस्याओं पर बैठकर चर्चा की गई आगामी विधानसभा चुनाव 2022के लिए लोगों को जागरूक करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को रोकने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की और कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए रात्रि सहभोज के लिए सभी को आमंत्रित किया।

आपके लिए और..- मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग
भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशीनगर जनपद…

स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग
स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। तमकुहीराज नगर पंचायत के चेयरमैन जेपी गुप्ता पर ‘अपनी जनता पार्टी’ (AJP) के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking