News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 20, 2021  |  10:13 AM

1,571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद।
  • मुस्लिम समुदाय से सौहार्द और शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील।

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।मुस्लिम समुदाय द्वारा बकरीद त्यौहार को सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।प्रशासन द्वारा पीस कमेटी की बैठकों के बाद गांव स्तर तक लोगो को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने के लिए जागरूक भी किया गया।साथ ही बकरीद की नमाज़ में एक साथ पांच लोगों से अधिक भीड़ ना जुटने की अपील की गई।इसी क्रम में सरकार द्वारा आदेशित बिंदुओं को लेकर मस्जिदों के इमाम सहित ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया।त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के क्रम में हाटा कोतवाल जयप्रकाश पाठक तथा सुकरौली चौकी प्रभारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने हमराहियों सहित अपने क्षेत्रों में लोगो से शांति के साथ त्योहार मनाने की बात कही।सुरक्षा के मद्देनजर सुकरौली, अवरवां, पैकौली लाला, पडरी, पिडरा, बढ़या बुजुर्ग तथा अन्य गांवों में पुलिस बीट टीम द्वारा भ्रमण करते हुए, लोगो को जागरूक भी किया गया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking