सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पिछले विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने केवल सात जीतकर अपना नुकसान कराया था।इसलिए किसी भी दशा में कांग्रेस पार्टी को अन्य पार्टियों से गठबंधन ना करते हुए अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।उक्त बातें प्रदेश उपाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के सुभाष चंद जायसवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब भी गठबंधन की है सीटों का नुकसान झेलना पड़ा है हमारी कांग्रेस पार्टी 1996 व 2017 के चुनाव में गठबंधन करके सीटों की नुकसान हुआ हैं। आने वाली आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी बिना गठबंधन के उत्तर प्रदेश में अपना प्रत्याशी उतारेगी और पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का कार्य करेगी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए पूरी मनोयोग के साथ तैयारी कर लिये हैं।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…