News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली बाजार: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि!

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 23, 2021  |  6:47 PM

835 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली बाजार: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि! WhatsApp
Responsive image

सुकरौली बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । भारतीय जनता पार्टी हिंदू युवा वाहिनी एवं स्थानीय पत्रकारों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भावविनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री श्री भागवत चौहान की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें उपस्थित लोगों ने 2 मिनट मौन रहकर हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कल्याण सिंह अमर रहें, अमर रहे,, जब तक सूरज चाँद रहेगा,कल्याण सिंह तेरा नाम रहेगा । का गगन भेदी नारो के साथ श्रद्धांजलि दी गई ।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

भाजपा नेता अशोक कुमार पत्रकार ने कहा कि हिन्दू हितो के रक्षा एवं श्री राम जन्म भूमि पर भव्य राम मन्दिर निर्माण के लिए ही मुख्यमंत्री पद का त्याग पत्र दे दिया।ऐसे निस्वार्थ राम भक्त को शत शत नमन करता हूं ।

हिन्दू युवा वाहिनि के तहसील उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह के निधन की खबर प्रदेश की जनता को गहरा झटका लगा है वे एक कुशल प्रशासक के साथ जनप्रिय, लोक प्रिय , जननायक थे । जिन्हें राममन्दिर निर्माण के पुरोधा के रूप मे हमेशा याद किया जायेगा । उक्त अवसरहिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक गुड्डू , पूर्व प्रधान श्रीनिवास सिंह, विकाऊ प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, इजि० सत्येन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, पत्रकार पप्पू गुप्त, पत्रकार जगदीश सिंह, रत्नाकर, रामसुरेश, यश कुमार, आदि प्रमुख लोगो ने पूर्व मुख्यमंत्री सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर मृत्यु आत्मा की शान्ति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई ।

क्षेत्र पंचायत सुकरौली बाजार के कार्यालय परिसर मे भी भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह की अध्यक्षता मे भी एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके मुख्यअतिथि भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही रहें |उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जैसे राष्ट्रभक्त, रामभक्तके निधन से पूरा हिंदू समाज मर्माहत है,उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ पूरे राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है, राम मन्दिर निर्माण को लेकर जिन्हें युगो युगों तक याद किया जाएगा।श्रधांजलि देने वालो मे अंकित कुमार मद्धेशिया, समाज सेवी ऋषि तिवारी, अतुल पाठक, सुवाष पाण्डेय, धीरज त्रिपाठी, अशोक कुमार, श्री भागवत चौहान,अमन त्रिपाठी,जय किशुन यादव,गुड्डू प्रजापति,राजेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, संजीव , मुन्ना कुमार गौड़,आदिश्वर तिवारी,आदि प्रमुख लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking