News Addaa WhatsApp Group

Sukrauli News/सुकरौली: कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार की मौत; अन्य सवार की भी हालत गंभीर।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 14, 2022  |  6:54 PM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sukrauli News/सुकरौली: कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार की मौत; अन्य सवार की भी हालत गंभीर।

सुकरौली/ कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र हाटा अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित नगर पंचायत सुकरौली के जोलहिनिया चौराहे निकट पश्चिम हाईवे पर पिछली रात हाटा की तरफ से तेज गति से आ रही कंटेनर ने अनियंत्रित होकर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले जाया गया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिये गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में एक बाइक सवार की मृत्यु हो गयी। जबकि दूसरे का इलाज गोरखपुर कि किसी हॉस्पिटल में चल रहा है।

आज की हॉट खबर- बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सुकरौली के जोलहिनिया चौराहे के हाइवे पर रात्रि 11:30 बजे हाटा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा कंटेनर नंबर UK 06 CB 0647 ने दो बाइक सवारों को ठोकर मार दिया। बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लाया गया।जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही संतोष पुत्र श्रीचंद 28 वर्षीय निवासी भटगांवा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर की मृत्यु हो गई ।जबकि रंजीत पुत्र शिवमंगल प्रसाद उम्र 30 वर्ष नगर पालिका हाटा वार्ड नंबर 16 का इलाज गोरखपुर के हॉस्पिटल में चल रहा है।भटगांवा निवासी मृतक संतोष कुमार को अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी।वह हाटा गांव के गौनर बरवा से बारात से घर वापस आ रहा था की जोलहिनिया चौराहे पर तेज गति से आ रही कंटेनर ने दोनों बाइक सवारो को ठोकर मार दिया। जिसमे एक बाइक सवार की मृत्यु हो गयी ।सुकरौली पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking