सुकरौली/कुशीनगरराष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित सुकरौली के नजदीक जोल्हानिया चौराहे पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलू कन्नौजिया पुत्र रामाज्ञा कन्नौजिया ग्राम माडापार थाना खोराबार उम्र 20 वर्ष तथा राहुल कुमार पुत्र महेश निषाद ग्राम माडापार थाना खोराबार उम्र 21 वर्ष, मोबाइल से बात करते हुये गोरखपुर की ओर जा रहे थे।तभी उल्टी दिशा से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई।इस टक्कर के कारण दोनो घायल हो गए।समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का ईलाज चल रहा था तथा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…