News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: भाजपा चुनाव संयोजक समिति की बैठक संपन्न

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 29, 2022  |  6:48 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: भाजपा चुनाव संयोजक समिति की बैठक संपन्न

सुकरौली/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव संयोजन समिति की बैठक मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय परिसर सुकरौली में आहूत की गई,बैठक की अध्यक्षता सुकरौली मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानविक्रम सिंह ने किया इस बैठक के दौरान देवरिया कुशीनगर विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से घोषित प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह की चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा हुई

इस चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व मौजूदा समय में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जयप्रकाश शाही ने कहा कि आप सभी जिम्मेदार लोगों को सुकरौली ब्लाक के सभी सम्मानित ग्राम प्रधान लोगों के बीच जाकर और साथ ही साथ सभी सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच पहुंचकर अपनी बात को रखनी है और मतदान के दिन मुस्तैदी से खड़ा होकर अधिक से अधिक मतदान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह के पक्ष में करवाना है, श्री शाही ने चुनाव संचालन समिति के सभी वरिष्ठ सदस्यों को यह भी बताया कि 4 अप्रैल 2022 को सुकरौली ब्लाक के सभी सम्मानित ग्राम प्रधान और सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन होना है जिसमें सभी की उपस्थिति स्वागत योग्य है

इस बैठक के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी बाबुनन्दन सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुकरौली महेंद्र पासवान वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भागवत चौहान अशोक कुमार पत्रकार दीनानाथ तिवारी संजीव जायसवाल वरुण जायसवाल दिलीप कुमार गुप्ता जिला पंचायत सदस्य इंद्रमणि कन्नौजिया संतोष कुमार कन्नौजिया कैलाश सिंह त्रिभुवन मिश्रा ग्राम प्रधान डूमरी मलावं विजय कुमार यादव सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने डॉ. रतन पाल सिंह के चुनाव के लिए अथक परिश्रम का विश्वास दिलाते हुए उनकी जीत के लिए दिन-रात एक करने का विश्वास दिलाया।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking