News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 9, 2023  |  5:18 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: फंदे से लटका मिला महिला का शव
सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़या बुजुर्ग टोला अमहाड़ाण डांगी में एक महिला का शव  फंदे से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीवीआर 100 नंबर ने महिला के घरवालों की उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
बताते चलें कि रागिनी (उम्र 27 वर्ष)  पुत्री फेकू यादव ग्राम परसौनी पोस्ट धरमपुर थाना हाटा की शादी 4 वर्ष पूर्व राजन यादव पुत्र रुदल यादव ग्राम बढ़या बुजुर्ग टोला अमहाड़ाण डांगी थाना हाटा के साथ हुई थी। सुबह महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पीवीआर 100 नंबर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया। घरवालों द्वारा महिला के द्वारा आत्महत्या कीबात सामने आई।जबकि मृतका के पिता ने कोतवाली हाटा में तहरीर देकर बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए बार बार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking