सुकरौली/कुशीनगर। चैत्र नवरात्र में मंदिरों पर होने वाले पूजा अर्चना के साथ ही मां बंचरा देवी मंदिर पर मंहत दीपक नाथ की अगुवाई में रामनवमी के अंतिम दिवस पर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे भजन गायक सूरज सुरीला तथा लोकप्रिय आकाशवाणी गायिका नेहा सिंह ने भक्ति गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया।
बताते चलें कि सुकरौली मुख्यालय से पांच किलोमीटर दक्षिण में बसे मां बंचरा देवी का प्रसिद्ध मंदिर समस्त क्षेत्रवासियो के साथ ही दूर दराज के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। लोगो की आस्था है कि सिद्ध पीठ मां बंचरा देवी सभी के मन की मनोकामना पूर्ण करती हैं।
प्रत्येक वर्ष नवरात्र में मन्दिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मंदिर के मंहत दीपक नाथ की देख रेख तथा क्षेत्रवासियो के सहयोग से भव्य मेले का आयोजन हैं। जिसमें क्षेत्र के समस्त सम्मानित जनता की उपस्थिति रहती हैं।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…